इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) की दो साल बाद टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्डे को भी पहली बार टीम में मौका मिला है। इसके अलावा जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स की भी वापसी हुई है।

Advertisement

शेरफेन रदरफोर्ड को भी सिलेक्टर्स ने मौका दिया है, जिन्होंने पिछले करीब 4 साल से कोई टी-20 इंटरनेशऩल मैच नहीं खेला। वनडे टीम के कप्तान शाई होप को इस फॉर्मेट में उप-कप्तान बनाया गया है। 

12 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

वेस्टइंडीज के सिलेक्टर डेसमंड हेन्स ने कहा, “ वेस्टइंडीज की 2023 में अपने घर में यह फाइनल टी-20 सीरीज है। हमने एक ऐसी टीम चुनी है जो हमें लगता है कि हमें उस टूर्नामेंट में सफलता का सबसे अच्छा मौका देगी। हम टूर्नामेंट से पहले मूल्यांकन करना जारी रखेंगे।"

बता दें कि 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में खेला जाना है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

Also Read: Live Score

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार