England vs Sri Lanka 2026: अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे (Henry Crocombe) को लगातार काउंटी चैंपियनशिप मैचों में हैट्रिक लेने के बाद श्रीलंका के खिलाफ इस महीने होने वाली घरेलू वनडे इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। 24 साल के हेनरी ने ससेक्स के लिए खेलते हुए पिछले हफ्ते समरसेट के खिलाफ और गुरुवार को एसेक्स के खिलाफ लगातार दो मैच में हैट्रिक ली। उन्होंने 8 दिन के अंदर दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया।
क्रोकोम्बे के लिए यह सीजन बहुत शानदार रहा है। उन्हें जून में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में कुछ समय के लिए शामिल किया गया था, जब अनुशासनात्मक कारणों से पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (जो अब रिटायर हो चुके हैं) और गस एटकिंसन को टीम से बाहर किया गया था।
उनके अलावा डर्बीशायर के अनकैप्ड बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला है। 29 साल के डोनाल्ड ने इस सीज़न में T20 ब्लास्ट में डर्बीशायर के लिए 12 मैचों में 489 रन बनाए।
ऑलराउंडर जैकब बेथेल टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान लगी चोट से नहीं उबर पाए हैं। वह अभी रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज तक फिट हो जाएंगे।
बेन डकेट की टी-20 टीम में वापसी हुई है, वहीं फिल सॉल्ट चोटिल होने के चलते सिलेक्शन के लिए मौजूद नहीं थे।
साउथैम्पटन में 15 सितंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज़ शुरू होगी, और तीन वनडे मैचों में से पहला मैच 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा।
इंग्लैंड T20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ़्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टोंग
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, आर्चर, एटकिंसन, बैंटन, बेकर, बटलर (विकेटकीपर), कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, डॉसन, डकेट, जैक्स, ओवरटन, रशीद, जो रूट, टोंग