मुंबई, 30 नवंबर | महान क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले ने तत्काल प्रभाव से सोमवार को मुंबई इंडियंस टीम के चीफ मेंटोर पद से इस्तीफा दे दिया। भारत के सफलतम टेस्ट गेंदबाज कुंबले जनवरी 2013 से ही मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे। अब वह कुछ अलग करना चाहते हैं।
Advertisement
जब कुंबले टीम के मेंटोर बने थे, तब टीम ने 2013 में आईपीएल और चैम्पियंस लीग खिताब जीता था। इसके बाद इस टीम ने इस साल दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।
Advertisement
कुंबले ने कहा कि वह क्रिकेट और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए मुंबई का साथ छोड़ रहे हैं। वह इस टीम को शुभकामना देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह टीम अपना आईपीएल खिताब बचाने में सफल रहेगी।
एजेंसी