भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले अंशुमान गायकवाड़ का आज जन्मदिवस है। अंशुमान गायकवाड़ का जन्म 23 सितंबर 1952 को हुआ था। अंशुमान गायकवाड़ ने अपने करियर में 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं।

Advertisement

1 जनवरी 1975 को अंशुमान गायकवाड़ ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू मैच कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं पहला वनडे मैच 7 जून को 1975 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेला था।

Advertisement

अपने टेस्ट करियर में अंशुमान गायकवाड़ ने 2 शतक और 10 अर्धशतक जमाने में सफल रहे तो वहीं वनडे में केवल एक अर्धशतक अंशुमान गायकवाड़ के नाम दर्ज है।

 

टेस्ट करियर की सबसे यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ, 11 घंटे की बल्लेबाजी

साल 1983-84 में पाकिस्तान के खिलाफ जलंधर टेस्ट मैच में अंशुमान गायकवाड़ ने अपने टेस्ट करियर की सबसे यादगार पारी खेली। 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों का दूसरा टेस्ट मैच जलंधर में खेला जा रहा था। इस टेस्ट मैच में भारत के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

पहली पारी में पाकिस्तान ने वसीम राजा के शतक के बदौलत 337 रन बनाए। ऐसे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 337 रन पहली पारी में बनाकर यह सुनिश्चित कर दिया कि भारत को बढ़त बनानें के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

Advertisement

ऐसे में जब भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी को अंशुमान गायकवाड़ के अलावा सभी दूसरे भारतीय बल्लेबाज दहाई का अंक छुए बिना पवेलियन लौट लेकिन अंशुमान गायकवाड़ ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना किया। अंशुमान गायकवाड़ ने एक छोर को थामे रखा।

अंशुमान गायकवाड़  के सामने दूसरे भारतीय बल्लेबाज थोड़े- थोड़े अंतराल पर पवेलियन लौट रहे थे लेकिन अंशुमान गायकवाड़ ने इन सभी बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी- छोटी साझेदारी की और अपना दोहरा शतक पूरा किया।

अंशुमान गायकवाड़  ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने लगभग 11 घंटे बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को थकाकर रख दिया। अंशुमान गायकवाड़  ने भारत के तरफ से सबसे धीमा दोहरा शतक जमाया।

Advertisement

अंशुमान गायकवाड़ ने 200 रन बनानें के लिए क्रिज पर लगभग 652 मिनट बिताया और कुल 426  गेंद का सामना किया। अंशुमान गायकवाड़  ने यह पारी उस समय खेली जब दूसरे बल्लेबाज दहाई के अंक तक पहुंचने में संघर्ष दिखा रहे थे। अपनी 201 रनों की पारी में अंशुमान गायकवाड़  ने 436 गेंदों का सामना किया जिसमें 17 चौके जमाए।

भारत की पहली पारी में 6 खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू पाए थे। अंशुमान गायकवाड़ की संघर्ष भरी पारी के कारण भारत की पहली पारी 374 रनों पर आउट हुई और पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 37 रनों की बढ़त बनाई।

हालांकि यह मैच ड्रा रहा लेकिन अंशुमान गायकवाड़ की यह पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया, खासकर जिस तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजों को थकाया वो अद्भूत था। अंशुमान गायकवाड़ के द्वारा जमाया गया यह दोहरा शतक उस समय रिकॉर्ड के हिसाब से सबसे धीमा दोहरा शतक जमाने का भारतीय रिकॉर्ड था।  

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर:

पाकिस्तान पहली पारी 337 (वसीम राजा 125, कपिल देव: 4 /80 ) और दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 16 (मोहसिन खान 7 *)  

भारत 374 (अंशुमन गायकवाड़ 201; वसीम राजा 4 /50) 

Advertisement

परिणाम: मैच ड्रॉ 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार