virat kohli kainchi dham video: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट से दूर परिवार के साथ उत्तराखंड में स्पॉट किया गया था। नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में विराट कोहली ने अनुष्का के साथ दर्शन किया था। इस दौरान विराट कोहली से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें किंग कोहली फैंस की इच्छा को पूरी करते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आते हैं। अब इस फैन मोमेंट का वीडियो सामने आया है।

Advertisement

विराट से मिलकर फैन ने क्या बातचीत की थी उसने खुद वीडियो में इसका खुलासा किया है। वीडियो में फैंस को कहते सुना जाता है, 'थैंक्यू सर दोबारा आइएगा। मैंने विराट कोहली से कहा भाई मैं फोटो में नहीं आ रहा हूं, उन्होंने बॉडी गार्ड को हटाया उससे बोला तू हट फिर मेरे गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाया। मोमेंट ऑफ लाइफ था मेरे लिए।'

Advertisement

स्कूटी राइड करते हुए फैन ने आगे कहा, 'जय हो नीम करोली बाबा की। हमारी औकात ही नहीं है भाई विराट कोहली से कभी मिलने की। मैं 4 बजे उठकर नहाया हूं मुझे मंदिर आना था विराट कोहली से मिलने के लिए। मेरा दिल कह रहा  था कि विराट भाई मिलेंगे हम लोगों से।'

बता दें कि एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिलहाल विराट कोहली ब्रेक पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में विराट नजर नहीं आए। 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार