VIDEO : अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को किया लिफ्ट, एक्ट्रेस की ताकत देखकर फैंस बोले- 'Chokeslam' भी देना था भाभी'

Updated: Wed, Apr 07 2021 17:55 IST
Cricket Image for अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को किया लिफ्ट, एक्ट्रेस की ताकत देखकर फैंस बोले- (Image Source: Twitter)

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय आईपीएल 2021 की तैयारियों में जुटे हुए हैं लेकिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस समय अपने काम पर वापस लौट आई हैं और काफी फिट भी नजर आ रही हैं। हालांकि, इसी बीच अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लिफ्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

विराट और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्या मैंने ये कर दिखाया।'

 दरअसल, इस वीडियो में एकतरफ  विराट किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके पीछे खड़ी अनुष्का उन्हें पीछे से लिफ्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। अनुष्का को ऐसा करता देख विराट हैरान रह जाते हैं और उनको 'ओ तेरी... दोबारा करना' कहते हुए सुना जा सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लोगों की मानसिकता के ऊपर बात की थी। हालांकि, इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने अनुष्का की बात से सहमति जताई थी जबकि कुछ ने अनुष्का को ट्रोल करने की कोशिश की थी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें