इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे IPL 2025 के 30वें मुकाबले की पहली पारी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 63 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

एलएसजी के लिए पारी की शुरुआत एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने की। हालांकि, मार्कराम पहली ही ओवर में खलील अहमद की गेंद पर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन भी ज़्यादा देर नहीं टिक सके और 8 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।

Advertisement

इसके बाद ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मार्श 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने एक छोर से टिके रहकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 49 गेंदों में 63 रन की फिफ्टी पूरी की।

मिडल ऑर्डर में आयुष बदोनी ने 22 और अब्दुल समद ने 11 गेंदों में तेज़ 20 रन जोड़े, लेकिन अंतिम ओवरों में चेन्नई की गेंदबाज़ी हावी रही। मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में दो अहम विकेट झटके, जिसमें पंत और समद दोनों शामिल थे। शार्दुल ठाकुर भी आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए।

चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा और पथिराना ने दो-दो विकेट लिए। नूर अहमद ने चार ओवर में केवल 13 रन दिए, जबकि खलील अहमद और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला।

अब देखना होगा कि लगातार 5 हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इस लक्ष्य का पीछा कर जीत की राह पर लौट पाती है या नहीं।

Advertisement

इस मचै के लिए टीमें 
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप और दिग्वेश सिंह राठी।
लखनऊ सुपर जायंट्स के इंपैक्ट सब: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके और हिम्मत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शेख रशीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना।
चेन्नई सुपर किंग्स के इंपैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन और दीपक हूडा

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार