Arshdeep Singh and Mohammed Siraj Funny Dialogue: बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट कर 180 रन की बढ़त हासिल कर ली। मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट लिए। हालांकि, आकाश दीप के पास भी 5 विकेट लेने का मौका था लेकिन सिराज ने कुछ ही गेंदों के फासले में इंग्लैंड की टेल को सफा कर दिया।

Advertisement

इसके बाद तीसरे दिन के हीरो रहे सिराज और अर्शदीप ने बीसीसीआई टीवी पर बात की और बताया कि गेंदबाजी करते वक्त उनकी क्या प्लानिंग थी लेकिन इस इंटरव्यू की शुरुआत से पहले अर्शदीप ने भी सरप्राइज एंट्री मारी और सिराज के फेमस डायलॉग को चेंज़ करने की बात कही।

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत में अर्शदीप को कहते हुए देखा जा सकता है, डायलॉग चेंज, आई ओनली बिलिव इन माइसेल्फ एंड जस्सी भाई। आज डायलॉग चेंज है। आज प्लान में हल्का सा चेंज है। आई ओनली बिलिव इन माइसेल्फ एंड जस्सी भाई।' ये मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच के तीसरे दिन की बात करें तो इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 77/3 से की थी। पहले सेशन में भारत को सिराज ने दो बड़ी सफलता दिलाई उन्होनें जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद दूसरे सत्र में हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने 303 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और इंग्लैंड को संभाला।

ब्रूक ने 158 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि अंतिम सत्र में ब्रूक के आउट होते ही इंग्लिश पारी बिखर गई और टीम ने अंतिम 5 विकेट सिर्फ 20 रन में गंवा दिए। इंग्लैंड की पूरी पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद दूसरी पारी में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28* और करुण नायर 7* रन बनाकर नाबाद लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की कुल बढ़त 244 रन हो चुकी है। अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि चौथे दिन तेज़ी से रन बनाकर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य दे और मुकाबले में पकड़ और मज़बूत करे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार