17 सितंबर। द सन अखबार ने बेन स्टोक्स के रिलेटेड एक बड़ा खुलासा किया। द सन अखबार के मुताबिक बेन स्‍टोक्‍स के सोतेले भाई और बहन की बेन स्टोक्स के जन्‍म से पहले ही हत्या कर दी गई थी। इस घटना को बेन स्टोक्स के सोतेले पिता ने अंजाम दिया था।

Advertisement

खबर के मुताबिक पिता रिचर्ड डन और मां डेब अलग रह रहे थे। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अप्रैल 1988 में ईर्ष्या में पिता ने अपना आपा खो दिया और 8 साल की बेटी ट्रेसी और 4 साल के बेटे एंड्रयू को गोली से मार दी थी। 

Advertisement

न्यूज रिपोर्ट में आगे ये भी लिखा कि जब बेन स्टोक्स की मां डेब अलग हुई तो पिता रिचर्ड डन को यह बर्दास्त नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाया। बेन स्‍टोक्‍स की मां डेबी ने दूसरी शादी रग्‍बी खिलाड़ी जेरार्ड स्टोक्स से की थी। बेन स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स हैं।

अब द सन अखबार के द्वारा छपी खबर को लेकर बेन स्टोक्स काफी खफा है। उन्होंने द सन अखबार के लिए ट्विट किया और कहा कि जिस तरह से पर्सनल बातों को सबके सामने लाया गया है वो हर्ट करने वाला है। 

द सन अखबार  के खबर को लेकर बेन स्टोक्स ने आपत्ति जताई और कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसी पत्रकारिता के खिलाफ एक्शन लिया जाए।  बेन स्टोक्स ने कहा 31 साल पुरानी ऐसी बातें फिर से सामने आने से उनके परिवार और उनका दिल दुखा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार