इस साल एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कैट कमिंस और स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने झाय रिचर्डसन और नीसर ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। ऐसा ही देखने को मिला मैच के 88वें ओवर में भी जब झाय रिचर्डसन ने क्रिस वोक्स को एक इन स्विंग यानि अंदर आती हुई बॉल पर बोल्ड कर दिया।
दरअसल ये ओवर इंग्लैंड की इनिंग का 88वां ओवर था। क्रिस वोक्स और जोस बटलर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे और 61 रनों की साझेदारी भी कर चुके थे। ऐसे में अपना 16वां ओवर लेकर आए झाय रिचर्डसन। रिचर्डसन ने ओवर की आखिरी बॉल एक इन स्विंग डिलिवरी डाली जिसे वोक्स बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और क्लिन बोल्ड हो गए।
जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए भी 15 सदस्यों की टीम का ऐलान कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में कोई बदलाव नहीं है और कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड वापसी करने वाले हैं।