आस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए घर वापस भेजे जाने के बाद टीम के प्रति उनके मन में कोई भी दुर्भावना नहीं है।

Advertisement

एगर नाथन लियोन के अलावा आस्ट्रेलिया के दूसरे स्पिनर के रूप में भारत पहुंचे थे। लेकिन नागपुर और दिल्ली में पहले दो टेस्ट के लिए उनकी अनदेखी की गई। इसके बाद उन्हें नेट्स में संघर्ष करना पड़ा और साथी बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनमैन को मौका दिया गया।

Advertisement

एगर ने ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट से कहा, यह अब मेरे लिए एक बहुत स्पष्ट दिशा है कि मैं इस पर काम करूं। इशारा है कि मैं और सुधार करूं। मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। मुझे टीम में बहुत अच्छी तरह से समर्थन मिला है, और उन्होंने मेरे साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है।

उन्होंने कहा, मैं हमेशा आस्ट्रेलिया के लिए किसी भी प्रारूप में जितना हो सके उतना खेलना चाहता था और अब जब भी अवसर मिलेंगे, तो उनका उपयोग करना चाहता हूं। यह एक कठिन खेल है और काफी प्रतिस्पर्धा है, जो की अच्छी बात है।

उन्होंने कहा, आस्ट्रेलिया के लिए सभी रूपों में खेलना, निश्चित रूप से, मैं अभी भी ऐसा करना चाहता हूं। लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। आप केवल वही करते हैं, जो आपके सामने है।

उन्होंने कहा, मैं हमेशा आस्ट्रेलिया के लिए किसी भी प्रारूप में जितना हो सके उतना खेलना चाहता था और अब जब भी अवसर मिलेंगे, तो उनका उपयोग करना चाहता हूं। यह एक कठिन खेल है और काफी प्रतिस्पर्धा है, जो की अच्छी बात है।

Advertisement

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार