एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है और इस शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को होनी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस शेड्यूल को देखकर भारतीय फैंस में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों में से एक शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई की कड़ी आलोचना की है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐशन्या ने बीसीसीआई पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा एशिया कप 2025 का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही, भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादी ग्रुप्स द्वारा कथित तौर पर 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या को लेकर हाल ही में सीमा पर तनाव के कारण इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा दिया है।

Advertisement

न्यूज़24 से बात करते हुए, ऐशन्या ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि देश उन्हें इतनी आसानी से भूल जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं भी ये जो भारत-पाकिस्तान का ये मैच है इसका बहिष्कार करूंगी। बीसीसीआई इसको होस्ट कर रहा है, ये बहुत ज्यादा, एक पीड़ित है जो हम झेल रहे हैं, 3 महीने में आप भूल गए। लोग भूल जाते हैं पर मुझे नहीं पता था कि लोग इतनी जल्दी ये देश, बीसीसीआई या कोई भी हमें इतनी जल्दी भूल जाएगी। 3 महीने हुए हैं और आप कैसे सहमत हो सकते हैं कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच करवाना है। ये गलत है, ये लोग हमारी भावनाओं से खेल रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स (WCL) 2025 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि बीसीसीआई फैंस की भावनाओं का सम्मान रखते हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार