दुबई में 28 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम बिल्कुल अलग तरीके से तैयारी कर रही है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की बेहतर और मजबूत तैयारी के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम के साथ मैच खेले हैं।

Advertisement

क्रिकेइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में लाहौर में एनसीए में प्री-टूर्नामेंट कैंप में अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की पुरुष टीम के खिलाफ मैच खेले हैं। पुरुष टीम में किशोर और अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे।

मुकाबले पूरी तरह 20-ओवर फॉर्मेट के मुताबिक आयोजित किए गए थे, ताकि जोखिम को शामिल किया जा सके और खिलाड़ियों को मुश्किल मौकों पर एक मुश्किल विपक्षी के खिलाफ अपने फैसले लेने में सुधार करने में मदद मिल सके। मुकाबलों के दौरान पाकिस्तान टीम को अपनी स्किल और प्रदर्शन के स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिली।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा, "पुरुष टीम के साथ हुए मुकाबलों ने एशिया कप के लिए हमारी तैयारी में मदद की। मुकाबलों के दौरान हम पर दबाव था। ये अनुभव हमें आगामी टूर्नामेंट की चुनौतियों का सामना करने में मदददार होगा। हम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।"

सना ने कहा, "हमें यह समझने की जरूरत थी कि दबाव से किस तरह निपटा जाए। बड़े टूर्नामेंट में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौदी दबाव वाली स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने की होती है, जिसमें हम लगातार असफल रहे हैं। पुरुष टीम के खिलाफ हुए मैचों में हमारी मदद की और इसका परिणाम आपको हमारे आगामी मैचों में दिखेगा।"

उन्होंने कहा, "हमने सीखा कि दबाव में घबराने के बजाय शांत रहना जरूरी है। हमने लड़कियों से कहा है कि वे मुश्किल समय में शांत रहें, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और योजनाओं को नियंत्रित करें।"

दुबई में आयोजित एशिया कप में पाकिस्तान टीम को मिलने वाले संभावित फायदे पर सना ने कहा कि वहां की कंडीशन पाकिस्तान जैसी ही हैं। हमें अच्छी तरह पता है कि वहां कैसे खेलना है।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का हाल में टी20 फॉर्मेट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में फातिमा सना की कप्तानी वाली ये टीम 5 मैचों में से सिर्फ एक मैच जीत सकी। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत के खिलाफ मैच गंवाए, जबकि एकमात्र जीत नीदरलैंड खिलाफ मिली थी। टूर्नामेंट के दौरान खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा टीम खराब फील्डिंग और निर्णयों के लिए भी आलोचना का शिकार हुई थी।

दुबई में आयोजित एशिया कप में पाकिस्तान टीम को मिलने वाले संभावित फायदे पर सना ने कहा कि वहां की कंडीशन पाकिस्तान जैसी ही हैं। हमें अच्छी तरह पता है कि वहां कैसे खेलना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान ग्रुप 'ए' का हिस्सा है। इस ग्रुप की अन्य टीमें भारत, थाईलैंड और हांगकांग हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार