Delhi Capitals Probable XI vs LSG: अक्षर पटेल (Axar Patel) की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपना पहला मुकाबला बुधवार, 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

8 करोड़ 40 लाख के बॉलर को मिल सकता है डेब्यू मौका: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी को शामिल सकती है, जिन्हें ऑक्शन में उन्होंने पैसे पानी की तरह बहाकर पूरे 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। 29 साल के आकिब ने बीते समय में अपनी रफ्तार से काफी प्रभावित किया है और उनके नाम 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 156 विकेट, 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 34 टी20 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं। अगर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल किया जाता है तो ये उनका आईपीएल डेब्यू मैच होगा।

Advertisement

DC के लिए ये दो धुरंधर भी कर सकते हैं डेब्यू : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन में अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए कई बड़े खरीदे हैं। इनमें श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (4 करोड़ में खरीदा) और साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर (2 करोड़ में खरीदा) भी शामिल हैं। गौर करें कि ये दोनों विदेशी खिलाड़ी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि पथुम निसांका भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला मैच खेलेंगे।

मिचेल स्टार्क नहीं हैं उपलब्ध: ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, वो चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

बेन डकेट ने DC को दिया धोखा: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल के 19वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर पर फोक्स करने के इरादे से ये फैसला लिया है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ खर्च करके ऑक्शन में खरीदा था, ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि बेन डकेट ने DC को धोखा दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा,  आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर:  मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार