ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Preview

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से धूल चटाई है। इस सीरीज के दौरान डेविड वॉर्नर, टिम डेविड, एरोन फिंच, और मैथ्यू वेड कमाल की फॉर्म में नज़र आए। डेविड वॉर्नर टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। वॉर्नर के बैट से 2 मैचों में 89 रन निकले। फिंच ने सीरीज में 75, और मैथ्यू वेड ने 55 रन बनाए।

मेजबानों की गेंदबाज़ी की बात करें तो मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, और जोश हेजलवुड की तिगड़ी भी शानदार फॉर्म में दिख रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने दो मुकाबलों में 6, पैट कमिंस ने 4 और हेजलवुड ने तीन विकेट अपने नाम  किए। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने सीरीज में 2 विकेट चटकाए, वहीं स्पिनर एडम जाम्पा के नाम एक विकेट रहा।

इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर 4-3 से मात दी है। सीरीज में हैरी ब्रूक ने अपनी पावर हिटिंग से सभी को काफी इंप्रेस किया है। सात मैचों में ब्रूक ने 238 रन बनाए। डेविड मलान और फिल साल्ट ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम में कप्तान जोस बटलर और विस्फोटक बल्लेबाज़ लियान लिविंगस्टोन की वापसी होगी जिससे चलते टीम की बैटिंग ओर भी ज्यादा मजबूत नज़र आने वाली है।

इंग्लिश गेंदबाज़ों की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर सैम करन और डेविड विली ने सात-सात विकेट अपने नाम किए थे। मार्क वुड ने 6 विकेट और रीस टॉप्ली ने 5 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

AUS vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – रविवार, अक्टूबर 09, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 01: 40 बजे
वेन्यू - ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ

AUS vs WI : Match Prediction

Advertisement

दोनों ही टीम काफी मजबूत हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा बेहतर और बैलेंस नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज के पहले मैच में फेवरेट रहेगी।

AUS vs END Head-to-Head

कुल – 20
इंग्लैंड – 09
ऑस्ट्रेलिया – 10
बेनतीजा - 01

Advertisement

AUS vs ENG: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस सोनी लिव(ओटीटी) पर भी मैच को इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs ENG Team News

Advertisement

इंग्लैंड : टीम की प्लेइंग इलेवन में कप्तान जोस बटलर की वापसी होगी।

AUS vs ENG Probable Playing XI

इंग्लैंड - जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), फिल साल्ट, डेविड मलान, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रीस टॉप्ली, आदिल राशिद, मार्क वुड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श, एरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड

AUS vs ENG Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- जॉस बटलर, मैथ्यू वेड
बल्लेबाज - हैरी ब्रूक्स, डेविड वार्नर, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड
ऑलराउंडर - मोइन अली, ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज- रीस टोपली, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार