ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Preview

सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों 36 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों पर 35 और मैथ्यू वेड ने 15 गेंदों पर 21 रन जड़े, लेकिन इन सब के बावजूद टीम का कोई भी बल्लेबाज़ वॉर्नर का साथ नहीं दे सका। कैमरून ग्रीन(01), एरोन फिंच(12), टिम डेविड(03) और डेनियल सैम्स(06) ने बल्ले के साथ टीम को निराश किया।  

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ भी कुछ खास नहीं कर सके। डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्वेपसन, और मार्कस स्टोइनिस सभी ने 10 से भी ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। नेथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज़ 20 रन देकर इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए थे। रिचर्डसन और सैम्स के खाते में एक-एक विकेट आया, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए।

इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर(68) और एलेक्स हेल्स(84) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ही तरह टीम का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका। बेन स्टोक्स(09), हैरी ब्रूक(12), मोईन अली(10), सैम करन(02) बड़े शॉट नहीं लगा सके। 

इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की बात करें तो पावरहिटर से भरी ऑस्ट्रेलिया के सामने उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की। मार्क वुड ने 3 विकेट चटकाए। रीस टॉप्ली, सैम करन को दो-दो विकेट मिले। वहीं आदिल रशीद ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

AUS vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, अक्टूबर 12, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार 01:40  बजे
वेन्यू - ओवल, कैनबरा

AUS vs WI: Match Prediction

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच में धूल चटाई है, ऐसे में अब दूसरे मैच में मेजबान मजबूत वापसी कर सकते हैं।

AUS vs END Head-to-Head

कुल – 21
इंग्लैंड – 10
ऑस्ट्रेलिया – 10
बेनतीजा - 01

AUS vs ENG: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को सोनी लिव(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs ENG Team News

दोनों ही टीमों की तरह से कोई भी अपडेट नहीं मिला है।

AUS vs ENG Probable Playing XI

इंग्लैंड - जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, रीस टॉपली, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया - डेविड वार्नर, कैमरून ग्रीन, एरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, मिशेल स्वेपसन

AUS vs ENG Fantasy XI

विकेटकीपर- जोस बटलर, मैथ्यू वेड
बल्लेबाज - एलेक्स हेल्स, डेविड वार्नर, टिम डेविड
ऑलराउंडर- मोइन अली, मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज - रीस टोपली, मार्क वुड, नेथन एलिस

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार