शुरुआती दो टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के खिलाफ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अश्विन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। पहले दो टेस्ट मैचों में केवल 10 रन बनाने वाले स्मिथ ने अश्विन को अभी तक अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आक्रामक रहते हुए उन पर शॉट्स लगाए। स्मिथ ने अश्विन पर निकलकर भी कुछ शॉट्स लगाए और 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि एससीजी की पिच में नमी होने के कारण अश्विन के खिलाफ स्मिथ को आत्मविश्वास मिला। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा के दिन के अंत में परिस्थितियां स्पिन के पक्ष में दिख रहा था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 166 रनों के साथ किया है। स्मिथ के साथ मार्नस लाबुशैन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सिराज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत आसान थी, इसलिए उन्होंने आते ही आसानी से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। लेकिन अगर आप देखें तो दिन के अंत में स्पिनरों को कुछ टर्न मिल रही थी। जडेजा और अश्चिन को भी टर्न मिल रहा था। देखते हैं कि कल क्या होता है।"

उन्होंने कहा, "यह विकेट थोड़ी सपाट है और गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही है। हमारा प्लान दबाव बनाए रखना था और एक एरिया में गेंदबाजी करना था। हम ज्यादा कुछ करने की कोशिश नहीं कर रहे थे, क्योंकि इस विकेट पर खेलना बल्लेबाजों के लिए बहुत आसान था। यहां तक कि मेलबर्न जैसी बाउंसर भी नहीं फेंक पा रहे थे।"

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ओपनर विल पुकोवस्की को दो बार जीवनदान दिया और पुकोवस्की ने अपने पदार्पण मैच में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

सिराज ने कहा, "कैचों का छूटना मैचों का हिस्सा है। कुछ समय के लिए इससे निराश हुई, लेकिन हमें कहना होगा कि ऐसा होता है। आप इसे रोक नहीं सकते। हम गेंद दर गेंद मैच को लेना चाहते हैं और अतीत में नहीं जाना चाहते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार