ब्रिस्बेन, 16 सितम्बर (CRICKETNMORE): शुरुआती झटकों से उबरते हुए आस्ट्रेलिया-ए टीम ने दूसरे अनधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत-ए के खिलाफ 150 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। एलन बॉर्डर फील्ड पर चल रहे मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिल्टन कार्टराइट 99 और एस. एम. व्हाइटमैन नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। BREAKING: शकिब अल हसन औऱ उनकी वाइफ का हेलीकाप्टर हुआ क्रैश..बुरी खबर.

Advertisement

शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को जमने नहीं दिया और महज 11 रनों पर ही उनके दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद मेजबानों ने वापसी की और अहम साझेदारियां कर भारत-ए पर बढ़त हासिल की।

Advertisement

आस्ट्रेलिया-ए ने दिन की अच्छी शुरुआत की और दिन की चौथी ही गेंद पर भारत-ए का अंतिम विकेट चटका 169 के स्कोर पर भारतीय पारी ध्वस्त कर दी।

हार्दिक पंड्या (79) भारत की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे, जबकि पांच खिलाड़ी तो दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी और महज 11 रन पर उसके चार विकेट गिर चुके थे।

आस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने 37 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। BREAKING: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर रहा है यह दिग्गज।

इसके बाद अपनी पहली पारी में खराब शुरुआत के बाद कार्टराइट और निक मेडिंसन (81) ने आस्ट्रेलिया-ए को संभाल लिया। 

Advertisement

तस्मानिया के बेयु वेबस्टर ने भी 79 रनों का योगदान दिया। उन्हें ठाकुर ने प्रज्ञान ओझा के हाथों कैच करवाया।

भारत के लिए अब तक शार्दुल ने तीन विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि जयंत यादव और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार