Australia vs Zimbabwe 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ (Matt Renshaw ODI Record) ने मंगलवार (15 सितंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए रैनशॉ ने अपना पहला शतक जड़ा और 94 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 109 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके अलावा यह किसी भी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने मार्क वॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने  1999 में 106 रन की पारी खेली थी। 

22 साल बाद शतक

22 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिम्बाब्बे के खिलाफ वनडे शतक जड़ा है। इससे पहले 2004 में माइकल क्लार्क ने हरारे के मैदान में ही नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। 
Australia batter Matt Renshaw creates history In first odi vs Zimbabwe

2023 वर्ल्ड कप के बाद

तीन साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी खिलाड़ी ने नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। उससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाए थे।

तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

रैनशॉ ने 86 गेंदों मे अपना शतक पूरा किया, जो किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक है। इससे पहले 2004 में एडम गिलक्रिस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 89 गेंदों में शतक लगाया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

रैनशॉ के शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। उनके अलावा कूपर कोनोली ने 51 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 36 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार