West Indies vs Australia, 5th T20I Highlights:  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगलवार (29 जुलाई) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब किसी टीम ने किसी पूर्ण सदस्य देश को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया है। वहीं पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने कोई सीरीज इस अंतर से जीती है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत खराब रही लेकिन शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी के दम पर वापसी करते हुए 19.4 ओवर में 170 रन बनाए। हेटमायर ने 31 गेंदों में 52 रन, रदरफोर्ड ने 17 गेंदो में 35 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं  के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शुइस ने 3 विकेट, नाथन एलिस ने 2 विकेट, सीन एबॉट, ग्लेन मैक्सवेल औऱ एडम जाम्पा ने 1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत भी खराब रही लेकिन मिडल ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने जीत हासिल की।  25 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवेन ने 17 गेंदों में 37 रन, कैमरून ग्रीन ने 18 गेंदों मे 32 रन, टिम डेविड ने 12 गेंदों मे 30 रन और एरॉन हार्डी ने 25 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 7 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 3 विकेट, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट चटकाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ड्वार्शुइस को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच, वहीं सीरीज में सबसे ज्यादा रन के लिए कैमरून ग्रीन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार