Billy Stanlake: ऑस्ट्रेलाया ने मई-जून 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और बांग्लादेश के लिमिटेड ओवर दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में खेल रहे मिचेल मार्श तीन नई टीमों की कप्तानी करेंगे। जबकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल नहीं हैं।
तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक और राइली मेरेडिथ की वनडे टीम में वापसी हुई है। स्टेनलेक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी वनडे मैच 2019 में खेला था।
ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है। पीक को केवल पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों के लिए चुना गया है वहीं स्कॉट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैचों के लिए। डेविस को केवल बांग्लादेश के खिलाफ T20I टीम में जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मौका मिला है।
ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस और ज़ेवियर बार्टलेट फिलहाल आईपीएल खेल रहे औऱ उनकी टीमों का प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। यह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में पीक, स्टैनलेक, मेरेडिथ और मैट शॉर्ट की जगह लेंगे। वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके ग्लेन मैक्सवेल को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, राइली मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा
बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा
बांग्लादेश T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा