टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस मैच के रद्द होते ही सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया।

Advertisement

आज यानि मंगलवार को होने वाले इस मैच में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया। इस एक अंक के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी से अगले चरण में पहुंचने वाली दूसरी टीम भी बन गई है। उसके खाते में तीन मैचों में पांच अंक हैं। जिम्बाब्वे से पहले सह-मेजबान श्रीलंका भी तीन मैचों में 6 अकों के साथ पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। वहीं, आयरलैंड चार मैचों में 3 अंकों के साथ और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में 2 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Advertisement

ओमान की टीम पहले ही तीन मैचों में तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस मैच पर कई लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं लेकिन बारिश ने हर किसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच और श्रीलंका का जिम्बाब्वे के साथ होने वाला मुकाबला सिर्फ एक औपचारिकता मात्र हो गया है।

इससे पहले न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बन गई। चेन्नई के मैदान पर कीवी टीम को जीत हासिल करने के लिए 174 रनों का टारगेट हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ टिम सीफर्ट (10 गेंदों पर 06 रन) और फिन एलन (8 गेंदों पर 21 रन) न्यूजीलैंड के 30 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए अटूट 146 रनों की शतकीय साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के ठोककर नाबाद 76 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से ये मुकाबला जीता। जान लें कि कनाडा के लिए डिलन हेलिगर और साद बिन जफर ही एक-एक विकेट हासिल कर सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार