ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को T20 World Cup 2026 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (6 फरवरी) की सुबह इसकी जानकारी दी।

Advertisement

हेजलवुड के पास टूर्नामेंट के बीच और आखिरी स्टेज के लिए पूरी तरह फिट होने का समय नहीं बचा है। फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह किसी खिलाड़ी के नाम का ऐलान हीं किया है, हालांकि रिजर्व के तौर पर सीन एबॉट टीम के साथ है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सिलेक्टर टोनी डोडमाइड ने कहा: “हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर 8 स्टेज तक मैच फिटनेस में वापस आ जाएंगे, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें अभी भी कुछ समय लगेगा और उनके प्रोग्राम को तेज़ करने में बहुत ज़्यादा जोखिम होगा। हम तुरंत किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं कर रहे। हमें लगता है कि शुरुआती मैचों के लिए हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं, इसलिए बाद में कोई भी फैसला उस समय की ज़रूरत के हिसाब से लिया जाएगा।”
 

बता दें कि हेजलवुड से पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ॉ

हेजलवुड का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि 2025 में टी-20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने आरसीबी को पहले आईपीएल खिताब जितान में अहम रोल निभाने के अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड औऱ भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

एशेज शुरू होने से पहले आखिरी शेफील्ड शील्ड मैच में गेंदबाजी करते समय उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और फिर जब उन्होंने सीरीज़ में बाद में वापसी करने की कोशिश की तो उन्हें अकिलीज़ की समस्या हो गई।

Advertisement

इसके अलावा चोट से उबर रहे नाथन एलिन और टिम डेविड ग्रुप स्टेज में वापसी की राह पर हैं। जाम्पा अगले हफ्ते होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान चोटिल हुए थे। हेजलवुड के बाहर होने का मतलब है कि 2009 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह पहली बार होगा जब

ऑस्ट्रेलिया हेज़लवुड, कमिंस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ या डेविड वॉर्नर में से किसी एक के बिना आईसीसी टूर्नामेंट में खेलेगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार