10 जनवरी,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीड के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। यहीं नहीं इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जर्सी में भी बदलाव कर लिया है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के लिए 80 के दशक की जर्सी पहनेगी, जो उसने 33 साल पहले पहनी थी।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह जर्सी साल 1986 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पहनी थी। 1986 में एलन बॉर्डर टीम के कप्तान थे औ उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की वनडे जर्सी ग्रीन और गोल्डन रंग की थी। ऑस्ट्रेलियन टीम एक दोबारा इसी जर्सी में खेलती नजर आएगी।

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद दो अगले मुकाबले एडिलेड औऱ मेलबर्न में खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार