Australia Women vs India Women, 3rd T20I: भारत और ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला कप्तान मेग लैनिंग अजीबोगरीब तरीके से आउट हुईं। मेग लैनिंग 14 रन पर बल्लेबाजी करते हुए सेट नजर आ रही थीं लेकिन, राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद को प्वाइंट की दिशा में कट करने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

Advertisement

मेग लैनिंग ने अच्छा शॉट खेला था और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को इस शॉट पर बाउंड्री भी मिली लेकिन, वह अपनी क्रीज में बहुत गहराई तक चली गईं और उनका बल्ला स्टंप से टकरा गया। मेग लैनिंग को यकीन नहीं हुआ था कि उन्होंने ऐसा कुछ किया है इसी कारण वह कुछ देर तक बीच पिच में ही खड़ी रहीं।

Advertisement

बाद में थर्डअंपायर द्वारा मेग लैनिंग को आउट करार दिया गया था। आउट होने के बाद मेग लैनिंग के चेहरे पर छाई निराशा को साफ पढ़ा जा सकता था। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलियाई महिला ने तीसरे टी-20 मुकाबले को 14 रनों से जीतकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया है।

बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम के खेला जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी धुरंधर बल्लेबाजों के बुरी तरह से फ्लॉप हो जाने के चलते टीम इंडिया को दूसरे वनडे मुकाबले में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार