Australia Women vs India Women: भारतीय महिला टीम और ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर एक दर्दनाक वाक्या घटा है। ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी सोफी मोलिनक्स मुंह पर गेंद लगने के बाद खून की उल्टी करती हुई नजर आईं। सोफी मोलिनक्स के साथ यह दिल दहला देने वाला वाक्या टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान हुआ।

Advertisement

39वें ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति शर्मा ने सदरलैंड की शॉर्ट बॉल पर पुल करने की कोशिश की। टॉप-एज लगा और गेंद फाइन लेग की दिशा में गई। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहीं स्टेला कैम्पबेल जोर से गेंद फेंकती है बॉल बाउंस करती है और गेंद को रोकने की कोशिश में सोफी मोलिनक्स खुदको घायल कर बैठती हैं।

Advertisement

सोफी मोलिनक्स के मुंह पर जैसे ही गेंद लगती है वैसे ही साथी खिलाड़ी उनके पास इक्ट्ठा हो जाते हैं। इस दौरान सोफी मोलिनक्स काफी ज्यादा असहज नजर आती हैं और उनके मुंह से खून निकलता हुआ नजर आता है। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया जाता है। हालांकि, कुछ देर बार होठों को सील किए हुए पट्टी लपेटकर उन्हें मैदान पर दोबारा आते हुए देखा गया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 2 विकेट से जीता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार