ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे भारत के दामाद, मंगेतर के साथ भारतीय रिती-रिवाज के अनुसार की शादी

Updated: Sun, Mar 15 2020 20:24 IST
Glenn Maxwell (Twitter)

15 मार्च,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं जिन्होंने भारतीय लड़की को दिल दिया और उससे शादी के बंधन में भी बंधे। मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ भारतीय रिती रिवाज के अनुसार सगाई कर ली।

विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियन स्टाइल में की गई अपनी सगाई की तस्वीर शेयर की। 

दोनों ने फरवरी में भी एक दूसरे से सगाई की थी,जिसकी तस्वीर मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की थी। लिन इस बार उन्होंने इंडियन स्टाइल में सगाई की। 

मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की थी। 
 

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें