ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood 250 Test Wickets) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। पहले दिन के खेल के दौरान हेजलवुड ने 15 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

 
Advertisement

हेजलवुड ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। हेजलवुड ने 67 मैच की 125 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख चार गेंदबाजों ने टेस्ट में 250 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के अंत कर पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी वेस्टइंडीज ने 129 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर उस्मान ख्वाजा (नाबाद 30) और कैमरून ग्रीन (6) नाबाद लौटे।

वेस्टइंडीज टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी औऱ 62.1 ओवर में 188 रनों पर ही ढेर हो गई। टॉप स्कोरर रहे किर्क मैकेंजी ने 94 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं शमर जोसेफ ने डेब्यू पर धमाल मचाते हुए 41 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे सका।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, शमर जोसेफ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार