अविष्का फर्नांडो औऱ दसुन शनाका के शानदार अर्धशतकों के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (7 अक्टूबर) को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में ओमान को 19 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका के 162 रनों के जवाब में मेजबान ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवोरं में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ कुल 21 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फर्नांडो ने भानुका राजपक्षा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। राजपक्षा के बाद फर्नांडो ने कप्तान शनाका के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 111 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

फर्नांडो ने 59 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 83 और शनाका ने 24 गेंदों में दो चौकों और 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 51 रन ठोक डाले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के टॉप 4 बल्लेबाज 23 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गए। कोई भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद मोहम्मद नदीम (32) और अयान खान (23) ने पारी को संभाला। अंत में नसीम खुशी ने 22 गेंदों दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इसके अलावा नुवान प्रवीन और चमिका करूणारत्ने ने भी अपने खाते में दो-दो विकेट डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार