अज़ान अवैस (Azan Awais) के नाबाद शतक और मोहम्मद जीशान (Mohammad Zeeshan) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में खेले हए अंडर-19 एशिया कप 2023 (U19 Asia Cup 2023) के मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के 259 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 3 ओवर बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान की दो मैच में लगातार दूसरी जीत है, वहीं भारत की टूर्नामेंट में पहली हार है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 81 गेंदों में 62 रन और कप्तान उदय सहारण ने 98 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। वहीं सचिन दास ने 42 गेंदों में 58 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद जीशान ने 4 विकेट, आमिर हसन और उबैद शाह ने 2-2 विकेट और अराफात मिन्हास ने 1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को 28 रन के कुल स्कोरल पर पहला झटका लगा। इसके बाद अज़ान अवैस ने शाहज़ेब खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। शाहज़ेब ने 88 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। अजान ने कप्तान साद बैग के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 125 रन की विजयी साझेदारी की। 

अजान ने 130 गेदों में नाबाद 105 रन, वहीं बैंग ने 51 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत के लिए दोनों विकेट मुरुगन अभिषेक ने चटकाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार