New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (14 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, बाबर टी20 इंटरनेशनल की 100 पारियों के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 

Advertisement

बाबर ने तोड़ा विराट रिकॉर्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बाबर आजम ने 43 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 66 रनों की पारी खेली। इसी के साथ अब वो टी20 इंटरनेशनल में 100 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 35 बार ये कारनामा किया है। वहीं विराट कोहली ने इतनी ही पारियों के बाद 34 पचास प्लस स्कोर किये थे। इस लिस्ट में हिटमैन यानी रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्होंने 100 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद 25 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किये थे।

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोके हैं सबसे ज्यादा रन

बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। बाबर ने अब तक कीवी टीम के खिलाफ फटाफट फॉर्मेट में कुल 665 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद हफीज हैं जिसके नाम 563 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने 511 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में ठोके हैं।

100 टी20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

Advertisement

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि बाबर आजम 100 टी20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ विराट कोहली से ही पीछे हैं। कोहली ने 100 टी20 इनिंग के बाद 3663 रन बनाए थे। वहीं बाबर आजम ने इतनी ही पारियों में 3607 रन जड़े हैं। इस लिस्ट में कोहली टॉप पर है, वहीं बाबर ने दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में एरोन फिंच (3013 रन) , मार्टिन गप्टिल (2976 रन), रोहित शर्मा (2773 रन) तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार