पाकिस्तान के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (21 अप्रैल) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 29 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान बाबर ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

 
Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा T20I रन

Advertisement

बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बाबर ने अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच को पीछे छोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 76 पारी में 2236 रन बनाए थे। वहीं आजम के अब पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए 67 पारी में 2246 रन हो गए हैं। 

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Also Read: Live Score

बाबर टी-20 क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इस पारी के बाद उनके इस फॉर्मेट में 402 चौके हो गए हैं। इससे पहले पॉल स्टर्लिंग (407) ने ही यह कारनामा किया था। 361 चौकों के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार