भारत के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तानी फैंस को स्टार बल्लेबाज़ और कप्तान बाबर आज़म से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन बाबर आज़म भारत के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले बाबर ने दो ऐसे शॉट लगाए जिसे देखकर लगा कि वो आज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की क्लास लेंगे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

भुवी ने अपने पहले ओवर में गेंद को आगे डाला और स्विंग करवाने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि बाबर को आउट करने के लिए उन्हें कुछ अलग करना पड़ेगा तो उन्होंने बाउंसर को आज़माया। इसके बाद तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने बाबर को उनकी बॉडी पर बाउंसर डाला और बाबर ने उस पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो 30 यार्ड के सर्कल को भी नहीं पार कर पाए।

Advertisement

अर्शदीप ने भुवी की गेंद पर बाबर का आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया और पाकिस्तान को मैच का सबसे बड़ा झटका दिया। आउट होने के बाद बाबर के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी जबकि भुवी और भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ चुकी थी।

वहीं, बाबर के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान ने शटर डाउन किए और जिम्मेदारी के साथ बैटिंग शुरू कर दी। इस दौरान रिजवान का स्ट्राइक रेट तो 100 के आसपास का रहा लेकिन उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि पाकिस्तानी टीम एक छोर से विकेट बचाकर रखे। पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम ने वापसी करने की कोशिश की जिसका श्रेय रिजवान को ही जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार