पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) समेत कई स्टार खिलाड़ी पूर्व पाक कप्तान सलमान बट (Salman Butt) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लाहौर में एक प्राइवेट क्रिकेट इंस्टिट्यूट द्वारा रमजान टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

Advertisement

मैच फिक्सिंग के आरोप में जेल की सजा काट चुके पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट इस टूर्नामेंट के चीफ ऑर्गनाइजर है। बाबर के अलावा, शादाब खान, इहसानुल्लाह, उस्मा मीर, आज़म खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली ने कथित तौर पर टूर्नामेंट के लिए अपनी सहमति दे दी है। 

प्रत्येक टीम में पाकिस्तान के दो इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 30000 पाकिस्तानी रुपये से सम्मानित किया जाएगा जो 9000 भारतीय रुपये से कम है। आठ टीमों के टूर्नामेंट के कार्यक्रम अभी जारी नहीं किए गए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि यह टूर्नामेंट अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता हैं। 

इस टूर्नामेंट को लेकर सलमान ने कहा, "इस तरह का टूर्नामेंट पहली बार लाहौर में हो रहा है। यह इवेंट नए टैलेंट को भी सामने लाएगा।"

बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की टीम यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली रही है। बाबर, मोहम्मद रिजवान समेत कई स्टार खिलाड़ी इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामान करना पड़ा। अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को हराया है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार