Baby AB meets virat Kohli: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की गेंद पर विराट कोहली आउट हुए थे। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया था। हालांकि, विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए उसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं किंग कोहली भी थर्ड अंपायर द्वारा खुदको आउट दिए जाने से खफा दिखे थे। 

Advertisement

विराट वैसे तो गुस्से में थे लेकिन, मैच के बाद जब वो 18 साल के अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्‍ड ब्रेविस से मिले तो उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। विराट कोहली डेवाल्‍ड ब्रेविस से हाथ मिलाते हुए कहते हैं, 'यंग मैन बहुत बढ़िया हमारी पहली मुलाकात काफी शानदार रही। मुझे पहली बॉल पर आउट कर दिया था। कैसा लग रहा है तुम्हें मजे उठा रहे हो। अच्छा अनुभव होगा।'

Advertisement

अपने हीरो को सामने देखकर डेवाल्‍ड ब्रेविस भी काफी खुश नजर आते हैं। डेवाल्‍ड ब्रेविस को कई मौकों पर ये कहते हुए सुना जा चुका है कि वो विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की वजह से क्रिकेट खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को खेलता देखकर डेवाल्‍ड ब्रेविस ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने की सोची थी।

 वहीं अगर विराट कोहली के उस विवादित फैसले की बात करें तो आरसीबीर की पारी के 19वें ओवरी की पहली गेंद पर डेवाल्‍ड ब्रेविस ने विराट कोहली को छकाया और गेंद जैसे ही पैड पर लगी बेबी एबी ने जोरदार अपील की ऑनफील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने विराट को आउट दे दिया। 

विराट ने बिना किसी देरी के रिव्यू लिया और इशारों-इशारों में कहा कि गेंद और उनके बल्ले से लगी है। हालांकि,अल्‍ट्राएज में इस बात की पुष्टि ना हो सकी कि गेंद और बल्‍ले के बीच कोई संपर्क हुआ है। विराट कोहली को आउट दिया गया जिसके बाद विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने लायक था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार