Bangladesh vs Ireland 2nd T20I, Dream 11 Team

Advertisement

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। सीरीज के पहले मैच उन्होंने 22 रनों से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों ने खूब रन बनाए थे।

Advertisement

रोनी तालुकदार बांग्लादेश के टॉप रन स्कोरर थे। उन्होंने 38 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनके अलावा लिटन दास ने भी 47 और शमीम हुसैन ने 30 रन जड़े थे। आयरिश टीम के बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उनके लिए गैरेथ डेलानी (14 गेंदों पर 21 रन) ने सबसे ज्यादा स्कोर किया था। बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद तस्कीन अहमद ने भी 4 विकेट झटके थे।

BAN vs IRE 2nd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 29 मार्च 2023
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम

BAN vs IRE 2nd T20I, Pitch Report

Advertisement

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 148 रन रहता है।

सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था जिसमें बांग्लादेश ने 207 रन बनाए थे। बारिश बाधित मैच में आयरलैंड को 8 ओवर में 104 रन बनाने का टारगेट मिला था जिसके जवाब में आयरिश टीम महज 81 रन ही बना सकी थी।

BAN vs IRE Head-to-Head

Advertisement

कुल - 06
बांग्लादेश - 04
आयरलैंड - 01
बेनतीजा - 01

BAN vs IRE 2nd T20I: Where to Watch?

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के सभी मैच क्रिकेट फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म फैनकोर्ड पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

BAN vs IRE 2nd T20I, Dream11 Team

विकेटकीपर - लिटन दास (कप्तान), लोर्कन टकर
बल्लेबाज - नजमुल हुसैन शंटो, पॉल स्टर्लिंग, रोनी तालुकदार
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, कर्टिस कैम्फर
गेंदबाज - तस्कीन अहमद (उपकप्तान), हसन महमूद, मार्क अडायर

Bangladesh 2nd T20I Probable Playing XI 

Advertisement

लिटन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

Ireland 2nd T20I Probable Playing XI 

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट
 
Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार