Bangladesh vs South Africa 1st Test Day 2 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने  ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन (22 अक्टूबर) के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश मेहमान टीम से अभी भी 101 रन पीछे है। दिन के अंत पर महमूदुल हसन जॉय 38 रन औऱ मुशफिकुर रहीम 31 रन बनाकर नाबाद रहे। खराब रोशनी के चलते लगातार दूसरे दिन मुकाबला तय समय से पहले खत्म करना पड़ा।

Advertisement

दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 4 रन के कुल स्कोर पर शादमान इस्लाम-मोमिनुल हक आउट होकर पवेलियन लौट गए।  इसके बाद 59 रन पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के रूप में तीसरा झटका लगा। शांतो ने 49 गेंदों में 23 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में अभी तक कागिसो रबाडा ने 2 विकेट और केशव महाराज ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 308 रन पर ऑलआउट हुई। साउथ अफ्रीका के लिए काइल वेरेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने वेरेन ने 144 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। वहीं वियान मल्डर ने 112 गेंदों में 54 रन बनाए। इन दोनों की पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 202 रन की विशाल बढ़त हासिल की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। 

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तैजुल इस्लाम ने 5 विकेट लिए औऱ इस दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा हसन महमूद ने 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार