24 अक्दूबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल निजी कारणों के चलते आगामी भारत दौरे के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। खबरों के अनुसार तमीम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी दे चुके हैं कि वह दूसरी दफा पिता बनने वाले हैं, इसके चलते वह भारत के खिलाफ सीरीज के कुछ हिस्से के दौरान गैरमौजूद रहें।य

Advertisement

तमीम ने बैकअप के तौर बोर्ड ने इमरुल का/स को रखा है और उन्हें नेशनल क्रिकेट लीग के मैचों में खेलने से मना किया है।

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप और श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में तमीम का फॉर्म काफी खराब रहा था। इसके चलते उन्हें अफगिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी-20 ट्राई सीरीज में आराम दिया गया था। 

गौरतलब है कि भारत औऱ बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत 3 नवंबर से होगी। इसके बाद 14 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार