बांग्लादेश अफगानिस्तान के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच गुरुवार(3 मार्च) को खेला गया था। इस में बांग्लादेश की टीम ने 61 रनों से जीत हासिल की है। 

Advertisement

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद लिटन दास की 60 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश की टीम ने 156 रन बनाए। लिटन दास के अलावा अफिफ हुसनैन ने 25 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फज़लहक़ फ़ारूक़ी और अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं टीम के स्टार गेंदबाज़ राशिद खान और क़ैस अहमद ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

155 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानी टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही और उन्होंने तीन बल्लेबाज़ो को सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर ही गवां दिया। जिसके बाद नजीबुल्लाह ज़दरान ने टीम को एक तरफ से संभालने की कोशिश की और 26 बॉल पर 27 रन बनाए। हालांकि उनकी इस कोशिश के बावजूद उन्हें किसी भी दूसरे खिलाड़ी का साथ नहीं मिला सका। जिस वज़ह से अफगानिस्तान ये मैच 61 रनों से हार गई।

बांग्लादेश के लिए नसुम अहमद ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 10 रन खर्चते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि इस मैच को जीतकर बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार