मीरपुर (ढाका), 2 मार्च | शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एशिया कप के आठवें मैच में रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बांग्लादेश के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। एशिया कप का फाइनल छह मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। 

Advertisement

पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद इरफान ने तमीम इकबाल को 13 के कुल स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद सौम्य सरकार (48) ने शब्बीर रहमान (14) के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। 

शब्बीर 46 के कुल स्कोर पर शाहिद अफरीदी का शिकर बने। सरकार अपने अर्धशतक से दो रन से चूक गए और 83 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। सरकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

मुस्ताफिकुर रहीम (12) खास योगदान नहीं दे पाए और 88 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

बांग्लादेश की जीत की उम्मीदें शाकिब अल हसन (8) पर टिकीं थी, लेकिन मोहम्मद आमिर ने उन्हें बोल्ड कर बांग्लादेश की उम्मीदों को झटका दिया। 

Advertisement

इसके बाद आए कप्तान मशरफे मुर्तजा (नाबाद 12) और महमदुल्लाह (22) ने अंतिम ओवरों में पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए टीम को पांच गेंद पहले जीत दिला कर फाइनल का टिकट पक्का किया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने सरफराज अहमद (नाबाद 58) के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। 

सरफराज के अलावा शोएब मलिक ने 41 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अल अमीन हुसैन ने लिए। 

Advertisement

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम 28 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सरफराज ने शोएब के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। 

अंतिम ओवरों में सरफराज ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसमें उन्हें अनवर अली (13) का सहयोग मिला जो पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। 

सरफराज नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार