BAN vs PAK 1st T20 Highlights: ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 110 रन पर ऑलआउट कर दिया। तस्किन अहमद ने 3 विकेट और मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की बैटिंग को ध्वस्त किया। जवाब में परवेज़ इमोन (56*) की नाबाद फिफ्टी और जाकेर अली (15*) की पारी से बांग्लादेश ने 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

रविवार, 20 जुलाई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला करते हुए बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को सिर्फ 110 रन पर समेट दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 18 रन तक सलामी बल्लेबाज़ सईम अयूब (4 गेंद पर 6) आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम बुरी तरह बिखर गया। मोहम्मद हारिस (4), कप्तान सलमान अली आगा (3), हसन नवाज़ (0) और मोहम्मद नवाज़ (3) रन नहीं बना सके, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 70/6 हो गया। अनुभवी और सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान (44 रन) ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन तस्किन अहमद द्वारा रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

अंत में ख़ुशदिल शाह (17) और अब्बास अफरीदी (22) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन पूरी टीम 19.3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से तस्किन अहमद ने 3 विकेट झटके जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजीद हसन और कप्तान लिटन दास 7 रन तक आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, परवेज़ इमोन ने संभलकर खेलते हुए 39 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए और पारी को स्थिर किया। तौहीद हृदय (36) ने भी अहम योगदान दिया, लेकिन 13वें ओवर में अब्बास अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंत में जाकिर अली (15*) और इमोन (56*) ने टीम को 15.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्ज़ा ने 3.3 ओवर में 2 विकेट जरुर लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार