Sri Lanka vs Bangladesh 2nd T20I Highlights: बांग्लादेश ने रविवार (13 जुलाई) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका 83 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।  कप्तान लिटन दास को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ दोनों ओपनर 7 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए। इसके बाद दास ने तौहीद हृदॉय के साथ पारी को संभाला। दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के औऱ 1 चौका जड़ा। वहीं हृदॉय ने 25 गेंदों में 31 रन बनाए। 

Advertisement

इसके अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शमीम हुसैन ने 27 गेंदों में 48 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए बिनुरा फर्नांडो ने 3 विकेट, नुवान तुषारा और महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट लिया।  

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 15.2 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई। पथुम निसांका ने 32 रन और दसुन शनाका ने 20 रन बनाए। टीम के बाकी 9 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 3 विकेट, शोरफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2-2 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायक मुकाबला 16 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार