Australia vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे शांतो ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले औऱ एक विशालकाय छक्का जड़ा।
पारी का 74वां ओवर करने आए दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की आखिरी गेंद पर शांतो ने शानदार शॉट खेलना। गेंद लेग स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर शांतो ने आगे बढ़कर गेंद की पिच तक पहुंचे और शानदार अंदाज में उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर स्टैंड्स में भेज दिया। उनका यह छक्का 99 मीटर लंबा था और गेंद स्टेडियम के बाहर की तरफ चली गई।
शांतो के इस शॉट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
शांतो शुक्रवार (14 अगस्त) को दूसरे दिन के खेल में मोमिनुल हक (49 रन) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। शांतो ने ओपनर तंजीद हसन तमीम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 157 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की। शांतो ने 126 गेंदों में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा, उन्हें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इससे पहल पहले दिन के खेल के दौरान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए हसन महमूद ने रिकॉर्ड 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा तस्कीन अहमद औऱ एबादत हुसैन के खाते में भी 2-2 विकेट आए।