बांग्लादेश ने सोमवार (9 अगस्त) को खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 60 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। बांग्लादेश के 122 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 13.4 ओवरों में सिर्फ 62 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी के अलावा बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन भी सुर्खियों में रहे। दरअसल, नुरुल हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बांग्ला में बात करते हुए नजर आ रहे हैं और स्टंपमाइक में उनकी मज़ेदार आवाज़ रिकॉर्ड हो जाती है।

Advertisement

नुरुल इस वीडियो में शाकिब अल हसन से मैच जल्दी खत्म करने को कहते हुए नजर आ रहे हैं। 27 वर्षीय नुरुल ने बंगाली में बात की जिसका मोटे तौर पर अनुवाद है, “कृप्या मैच जल्दी खत्म करें। मुझे घर जाना है।"

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कुल 3 रन के स्कोर पर डेनियल क्रिश्चियन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 22 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार