बिग बैश लीग के 10वें सीजन में रविवार को 16वां मुकाबला होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहली पारी के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर बीबीएल में अंपायरिंग के स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

ब्रिसबेन हीट के कप्तान जिम्मी पीर्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और होबार्ट हरिकेंस को सिर्फ 148 रनों पर रोक दिया। हरिकेंस की पारी के आखिरी ओवर में एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला।

Advertisement

ब्रिसबेन के गेंदबाज लुईस ग्रेगोरी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद कमर से ऊपर डाली जिसके बाद अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल दे दिया। इसके बाद अगली गेंद (फ्री हिट) पर बल्लेबाज पार्कर के बल्ले पर गेंद लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

हर क्रिकेट फैन जानता है कि नो बॉल के बाद अगली गेंद फ्री हिट होती है, लेकिन इस मैच में अंपायरिंग कर रहे टोनी वाइल्ड ने उस गेंद पर पहले तो बल्लेबाज को आउट दे दिया, लेकिन जब सभी खिलाड़ियों ने उन्हें हैरानी के साथ देखा तो उन्होंने अपने इशारे को बदलते हुए उस ओवर में एक बाउंसर का इशारा कर दिया। जाहिर है कि अंपायर की ये गलती कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर बीबीएल में अंपायरिंग के स्तर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

इस वाकिए की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अगर इस मैच की बात करें, तो ब्रिसबेन हीट ने हरिकेंस को चार विकेट से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार