बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ढाका प्रीमियर लीग (DPL 2021) में अभ्यास सत्र के दौरान बायो बबल में उल्लंघन पर हैरानी जताते हुए इस मामले की जांच कराने की बात कही है।

Advertisement

यह मामला मोहम्मडन स्पोर्टिग क्लब के अभ्यास सत्र के दौरान हुआ था जब कप्तान शाकिब अल हसन बल्लेबाज कर रहे थे और बाहर के किसी व्यक्ति ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में प्रवेश कर लिया था। इस व्यक्ति की हालांकि पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

ढाका मेट्रोपोलिस क्रिकेट समिति (सीसीडीएम) के चैयरमैन काजी इनाम अहमद ने क्रिकइंफो से कहा, "हम लोग इस घटना से दुखी हैं। सीसीडीएम और बीसीबी ने इसे गंभीरता से लिया है। हमारे लिए टीम और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।"

उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि इस टूर्नामेंट को सुरक्षित तरीके से कराया जा सके। जरूरी कार्रवाई की जाएगी और आगे ऐसा ना हो इसके लिए एहतियात बरते जाएंगे।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार