SA-W vs IN-W T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) अप्रैल के महीने में साउथ अफ्रीका का टूर करने वाली है जहां वो 17 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए BCCI ने भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

अनुष्का शर्मा को मिली जगह: साउथ अफ्रीका टूर के लिए 22 साल की अनुष्का शर्मा को स्क्वाड में चुना गया है जो कि उनका भारतीय टीम में मेडन कॉल अप है। जान लें कि इस युवा बैटर को हाल ही में अपना WPL डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने 2026 के सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में लगभग 25 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए थे।

Advertisement

स्नेह राणा समेत ये खिलाड़ी हुए बाहर: भारतीय टी20 टीम से कई टैलेंटिड और अनुभवी खिलाड़ी बाहर हुए हैं जिनमें स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, अमनजोर कौर और जी कमलिनी का नाम शामिल है। बता दें कि ये सभी खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज की स्क्वाड में शामिल थे।

गौर करें कि साउथ अफ्रीका टूर के लिए भारतीय टी20 टीम में दो विकेटकीप बैटर चुने गए हैं जो कि ऋचा घोष और उमा छेत्री हैं। इसके अलावा स्क्वाड में कैप्टन हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार