31 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप 2019 शुरु होने में 2 साल से भी कम का समय रह गया है, और ज्यादातर टीमें इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बेस्ट खिलाड़ियों की पहचना शुरू कर देंगी।  भारत के लिए विराट कोहली की कप्तानी में कई यंग खिलाड़ी उभरकर सामनें आए हैं जो एक ससकारात्मक संकेत है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के भविष्य को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। 

Advertisement

चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा है कि प्रबंधन कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से परामर्श करने के बाद इस मामले में कोई फैसला लेगा। सही समय आने पर धोनी और युवी को लेकर कोई फैसला किया जाएगा। 

Advertisement

प्रसाद ने विजडन इंडिया से बातचीत में कहा "  हम देखेंगे, हमें इस पर बात करनी होगी। हमें कोई फैसला लेना होगा। देखते हैं कि ये कैसा रहता है। हम सब जानते हैं कि कौन टीम की क्षमता बढ़ा सकता है। हमें एक-एक करने क्रम से चलना होगा। हमें पता होना चाहिए कि कब फैसला लेना है। ऐसा नहीं है कि अचानक आप एक फैसला ले लो और उसका कोई नतीजा ना निकले। बिना तैयारी के आप ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए हमें पहले संतुलन बनाना होगा।” ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

आगे पढ़ें किस-किस को मिलेगी टीम इंडिया में मौका

 

प्रसाद ने कहा कि हमारे पास हर स्लॉट के लिए एक स्पष्ट उत्तराधिकार योजना है। हम जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस की जगह से सकता है।

2019 वर्ल्ड कप के बारे में एमएसके प्रसाद ने कहा कि ठहमने वर्ल्ड कप के लिए अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया है। वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाना है औऱ इस लिहाज से चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए सकारात्मक साबित हुई है, जिससे सिलेक्टर्स को टीम की ताकत औऱ कमियों के बारे में पता चला है।

Advertisement

टीम में कुछ कमियां भी हैं जिन्हें आने वाले 18-20 महीनों में सुधार लिया जाएगा। अगर हमें किसी खिलाड़ी को 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करना है तो हमें उसे जरूरी मौके देने होंगे। “  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार