टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के अहमदाबाद रवाना होने के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से कराई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही थी, जहां रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसी दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए और उन्होंने उन्हें कोच गौतम गंभीर से मिलवाया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर आगे चल रहे थे, तभी हार्दिक पांड्या ने उन्हें हल्का सा इशारा कर रोका और माहिका शर्मा से उनका परिचय कराया। इसके बाद गंभीर ने माहिका को साइड हग देकर उनका स्वागत किया। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस मुलाकात को थोड़ा असहज भी बताया।
VIDEO:
गौरतलब है कि माहिका शर्मा पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या के साथ नजर आई हैं। वह कई मुकाबलों में स्टेडियम में मौजूद रहकर टीम इंडिया और खास तौर पर हार्दिक का समर्थन करती दिखीं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी वह वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थीं और उनके साथ हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी दिखाई दिए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैदान पर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में 199 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम योगदान देते हुए 8 विकेट अपने नाम किए हैं।