Australia vs England Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett ODI Record) ने शनिवार (22 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा।

Advertisement

डकेट ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 143 गेंदों में 17 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 165 रन की एतेहासिक पारी खेली औऱ मार्नस लाबुशेन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर

डकेट इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनसे पहले जो रूट, बेन स्टोक्स मार्कस ट्रेस्कोथिक और एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए शतक लगाए हैं। 

सबसे बड़ी पारी

डकेट दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में 150 .या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले इस टूर्नामेंट में नाथन एश्टल ने 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में अमेरिका के खिलाफ 151 गेंदों में नाबाद 145 रन और एंडी फ्लॉवर ने भी उस एडिशन में भारत के खिलाफ 164 गेंदों में 145 रन बनाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत खराब रहे औऱ 43 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद डकेट जो रूट  के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। रूट के आउट होने के बाद उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार